मुजफ्फरपुरः सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, ऐसे हुआ हादसा

 मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर युवकों पर टूटा। सड़क हादसे में एक साथ तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। करजा  थाना क्षेत्र के गनौरा इंडा के समीप की घटन है जहां शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में तीन युवक काल की गाल में समा गए। सभी  मृतकों की पहचान हो गयी है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची करजा पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

इस दर्दनाक दुर्घटना के मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में स्थानीय करजा थाना क्षेत्र के कांध करजा निवासी रामबाबू राय के 20 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार एवं लखिन्द्र राय के पुत्र शिवजी कुमार शामिल हैं। वही एक की पहचान सरैंया थाना क्षेत्र के बासुदेवा निवासी नागेंद्र राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

घटना के सम्बंध में बताया गया है कि शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे तीनों भोज खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेवा रोड एनएच 722 से आगे गनौरा इंडा के समीप गांव जाने वाली सड़क में किसी अज्ञात वाहन से जोड़दार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क किनारे इधर उधर बिखर गए। जोरदार आवाज़ सुन  आसपास के लोग दौरे। तबतक टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। वहीं तीनो को सड़क पर गिरा देख पहचान कर गांव वालों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर परिजन आनन फानन में पहुंचे लेकिन तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों को देख कर परिजन चीत्कार मार रोने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *