तीन लाख की लागत से नांदगांव में बनेगा मरार समाज के लिए भवन

महासमुंद
ग्राम नांदगांव में मरार समाज के लिए तीन लाख की लागत से सामाजिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए तीन लाख देने की घोषणा की।

जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर के नेतृत्व में मरार समाज नांदगांव के गजेन्द्र पटेल, बिहारी पटेल, टीकम पटेल दसरू पटेल, सालिक पटेल, हरिराम पटेल, सालिक पटेल, लेखराज पटेल, पप्पू पटेल, जंतराम पटेल, तोरण पटेल आदि ने संसदीय सचिव निवास पहुँचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम नांदगांव की बड़ी संख्या में समाज के लोग निवासरत है जिसके कारण से हमे अपने किसी भी कार्यक्रम या किसी प्रकार कि व्यवस्था बनाने के लिए समाजिक भवन का अभाव नजर आता है। लिहाजा यहाँ एक सामाजिक भवन की जरूरत है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। भवन के लिए राशि की घोषणा पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *