कमल पुष्प अभियान: दिवंगत और सीनियर नेताओं का डॉक्यूमेंट बनाएगी BJP

भोपाल
प्रदेश में आजादी के बाद से जनसंघ और फिर वर्ष 1980 के बाद भाजपा के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं, नेताओं को अब कमल पुष्प अभियान के  अंतर्गत भाजपा के डॉक्यूमेंट्स में स्थान मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए फैसले के बाद मध्यप्रदेश से ऐसे 14 हजार कार्यकर्ता नेता चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें कमल पुष्प अभियान में स्थान मिलेगा। उनके द्वारा पार्टी को खड़ा करने के लिए किए गए संघर्ष को डिजिटल दस्तावेज में स्थान दिए जाने की तैयारी है।

प्रदेश संगठन ने तय किया है कि जनसंघ और फिर भाजपा में रहे दिवंगत नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की ओर से सम्मान दिया जाना है। इसके अलावा जो नेता वयोवृद्ध हो चुके हैं उनके घर जाकर उनका आशीर्वाद लेने और पार्टी में उनके संघर्ष की गाथा का स्मरण कराने का काम करना है।

‘नमो एप’ पर रजिस्ट्रेशन
पिछले दिनों हुई राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेताओं की बैठक में जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा करके पार्टी अपनों का महत्व बढ़ाएगी। केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसे कमलपुष्प नेताओं के नाम और परिवार की जानकारी के लिए एक डिजिटल लिंक भी जिलों को नेताओं को बताई है, जिसके माध्यम से कमलपुष्प की प्रविष्टि नमो एप पर की जा सकेगी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे कार्यकर्ताओं का डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *