पावर जनरेटिंग कंपनी का बीमा विवाद का हुआ निपटारा

जबलपुर
 मध्‍य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक ग्रुप इन्श्योरेंस (जीआइ) पालिसी के निर्देश कंपनी द्वारा जारी किए गए। कंपी के इस कदम से अधिकारियों- कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

पीइइए की मध्‍य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में एक मांग यह थी कि कंपनी द्वारा नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक जैसी ग्रुप इन्श्योरेंस (जीआइ) पालिसी हो, चाहे वह 2014 के पूर्व नियुक्त हुए हों या 2014 के बाद। ताकि समस्त कंपनी कैडर कार्मिकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो। इस मामले में कई बैठकें होने के पश्चात कंपनी प्रबंधन द्वारा कंपनी कैडर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक ग्रुप इंश्योरेंस पालिसी के निर्देश जारी कर दिए गए। पीइइए की तरफ से प्रबंध संचालक, मध्‍य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन प्रशासन) मध्‍य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के प्रति आभार प्रकट किया गया है। पीइइए ने कहा है कि अब अन्य विद्युत कंपनियों में भी संगठन द्वारा प्रयास कर जल्द से जल्द ग्रुप इंश्योरेंस पालिसी लागू कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *