देश में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के दो करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण : मंडाविया

नयी दिल्ली
 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को बताया कि देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दो करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण कोविड टीकाकरण हो गया है।

मंडाविया ने ट्वीट किया है, ‘‘युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को अगले स्तर पर ले जा रहा है ! 15 से 18 साल आयु वर्ग के दो करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण कोविड टीकाकरण हुआ।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 15 से 18 साल आयुवर्ग के 70 फीसदी से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगा दी गई है।

भारत के महापंजीयक (आरजीआई) के अनुसार, अनुमान है कि 2021-22 में 15 से 18 साल आयुवर्ग की आबादी करीब 7.4 करोड़ है।

देश में इस आयुवर्ग के लिए कोविड रोधी टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *