संत रविदास जयंती समारोह की भव्यता दर्शाती है उनके सम्मान को – प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह

मुरैना
रविदास जयंती समारोह का आयोजन कर सरकार का संत रविदास जी के प्रति सम्मान एवं उनके विचारों को आमजन तक पहुँचाने का प्रयास किया है, समाज के अंदर कुरूतियों को मिटाने का काम किया है तो वह संत रविदास जी ने किया है। यह बात प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने बुधवार को टाउनहॉल मुरैना में मुख्य अतिथि बतौर संबोधित करते हुये कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री मुंशी लाल, रूस्तम सिंह, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार जैन, एसडीएम मुरैना शिवलाल शाक्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पिप्पल, समाजसेवी रीना डंडोतिया, भगवान सिंह, अरविन्द सिकरवार, कमलेश गुप्ता, भावना जादौन, सोनू परमार, अरूण परमार, डीईओ ट्रायवल मुकेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।      

    प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि हमारे देश में कई महान संतों ने जन्म लिया है। हमारा देश में संतो की जन्म एवं कर्म भूमि तथा तपोभूमि रही है। यह सभी जानते है कि हमारे देश की ताकत पुराण है। हमारे देश में संत न होते तो हमारे देश में बो ताकत नहीं होती, जो आज हम सबको मिली है। आज हमें खुशी इस बात की है कि संत रविदास जी के विचार है कि ’’मन चंगा तो कटोठी में गंगा’’ शब्द बिल्कुल अवतरित हुआ है। मन पवित्र है तो वह काम भी संपन्न होता है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि हमारे देश के कई महान संतों की कर्म भूमि रही है। युवाओं को उनकी यादों को बताने के लिये इस प्रकार के आयोजन होने चाहिये। हमारी नई पीढ़ी को संत रविदास जैसे संतों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। संतों की जो प्रेरणा रही, वह हम सबके लिये प्रेरणादायक है। प्रभारी मंत्री कुशवाह ने कहा कि संत रविदास जी का कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। संत रविदास जी ने समाज में कुरूतियों को मिटाने के लिये जो कार्य कियें है, वह देश में ख्याती प्राप्त है। प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति के लिये अनेकों योजनायें संचालित की है। संत रविदास जी स्वावलंबी एवं साधारण स्वरूप के परंतु असाधारण प्रतिभा के धनी थे।  

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिये प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, शिक्षा के निरंतरा हेतु आर्थिक सहायता, कक्षा 1 से लेकर महाविद्यालयीन शिक्षा के लिये छात्रवृत्तियों का वितरण, अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत राहत, अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों के उत्पीडन के प्रकरणों में राहत एवं पुनर्वास, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, छात्रावासों का निर्माण, 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले ग्रामों में समेकित विकास योजना, विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, आवासीय सुविधा, अनुसूचित जाति बस्तियों में अधोसंरचना विकास, 40 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की आवादी वाले ग्राम, वार्डो में अधोसंरचना विकास के लिये राशि का प्रावधान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *