राहत भरा एक और मंगलवार: कच्चा तेल 94 डॉलर पार पर पेट्रोल-डीजल में राहत बरकरार
नई दिल्ली
क्रूड ऑयल 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ पहुंच चुका है। इसके बावजूद पांच राज्यों के इस चुनावी मौसम में पेट्रेल-डीजल के दाम जमीन पर है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है। यानी क्रूड ऑयल की कीमत एक साल पहले की तुलना में लगभग 50% अधिक है। इस बीच रोजाना की तरह आज भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए।
घरेलू स्तर पर आज लगातार 103वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। तात्कालिक तौर पर भले ही यह राहत दिख रही हो, लेकिन चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 5 से छह रुपये की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर चार नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरूर हुए है, पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दम बढ़ रहे हैं।
घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
