यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से सभी लेन पर फास्टैग हुआ अनिवार्य, यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले रहें सावधान

ग्रेटर नोएडा |  

अगर आप भी यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो ध्यान रखें अब यमुना एक्सप्रेसवे की सभी लेन पर फास्टैग (Fastag) अनिवार्य कर दिया गया है। अब बिना फास्टैग के गुजरने वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला जाएगा। सोमवार से यह नियम प्रभावी हो जाएगा।

केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है पर निजी एक्सप्रेसवे होने के कारण इस पर अभी सुविधा नहीं थी। अब यमुना प्राधिकरण ने इस एक्सप्रेसवे की सभी लेन पर यह व्यवस्था कर दी है। त्योहारों और हफ्ते के आखिरी दिन अक्सर टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता था। फास्टैग होने से जाम से राहत मिलेगी।

यमुना एक्सप्रेसवे का प्रबंधन देख रही जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने बताया कि सोमवार से नया नियम लागू हो जाएगा। अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग लगा है और क्रियाशील नहीं है, तब भी आप से दोगुना टोल वसूला जाएगा। करीब 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर रोज 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसमें तीन मुख्य टोल प्लाजा हैं। जेवर, मथुरा और आगरा में टोल प्लाजा बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *