PKL 2022: प्लेऑफ की तरफ तेजी से बढ़ रही हरियाणा, मुम्बा को हराकर तीसरे पायदान पर किया कब्जा

नई दिल्ली
हरियाणा स्टीलर्स ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में रविवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 113वें मैच में यू मुम्बा को 37-26 से हराकर अंक तालिका में तीसरे नम्बर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हरियाणा को सीजन की 10वीं जीत मिली है जबकि मुम्बा को सातवीं हार मिली है। हरियाणा के लिए यह जीत काफी अहम समय पर आई है। लगातार तीन मैच जीतने के बाद यह टीम पिछले मैच में पुनेरी पल्टन से बुरी तरह हारकर तीसरे स्थान पर खिसक गए थी लेकिन अब कप्तान विकाश कंडोला (14) और आशीष (13) के सुपर-10 ने उसे यादगार जीत दिलाई। मुम्बा के लिए अभिषेक ने 10 और वी. अजीत कुमार ने सात अंक लिए लेकिन डिफेंस (4 अंक) की नाकामी के कारण उसे हार मिली।

 दोनों टीमें सावधानी से खेल रही थीं। स्कोर 3-3 था। मुम्बा की पहली डू ओर डाई रेड थी और अभिषेक ने मोहित और जयदीप को साफ कर मुम्बा को 5-4 से आगे कर दिया। मीतू ने हालांकि फजल अतराचली को आउट कर स्कोर बराबर कर दिया। सुरेंदर नाडा रिवाइव होकर आए और अभिषेक को बाहर कर हरियाणा की लीड दिला दी। रिवाइव होने के बाद विकाश कंडोला ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 8-6 कर दिया। वी. अजीत कुमार मुम्बा के लिए डू ओर डाई रेड पर गए और लपके गए। फिर हरियाणा के लिए डू ओर डाई रेड पर विकाश गए और मुम्बा का सूपड़ा साफ कर अपनी टीम को 14-6 की लीड दिला दी। आलइन के बाद मुम्बा ने वापसी की राह पकड़ी और लगातार चार अंक लेकर स्कोर 10-14 कर दिया। हरियाणा के लिए सुपर टैकल आन था। अभिषेक ने नाडा को आउट कर हरियाणा को आलआउट की ओर धकेल दिया। फिर डू ओर डाई रेड पर आशीष बोनस लेकर आए। आशीष ने अगली रेड पर भी बोनस लिया और फिर आलआउट बचाया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *