शादी में मेहमानों की संख्या पर लगा बैन हटा, कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य

भोपाल
मध्यप्रदेश में होने वाली शादियों में अब फिर से धूमधाम होगी. सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के दौरान शादी -समारोह में लोगों के शामिल होने की संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है. बसंत पंचमी के मुहूर्त पर काफी संख्या में शादियां होती है. इसलिए यह नया आदेश कल से ही लागू हो जाएगा. 5 फरवरी से लोग अपनी क्षमता के के हिसाब से विवाह समारोह में लोगों को आमंत्रित कर सकेंगे. इससे पहले शादी में 250 मेहमानों के शामिल होने की ही परमीशन थी, पाबंदी हटाए जाने के साथ सरकार ने यह भी यह भी साफ कर दिया है कि कोरोना गाइडलाइन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.

सीएम ने सुबह की थी समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की समीक्षा भी की थी. बैठक में प्रदेशभर में कोरोना की रफ्तार और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई. संक्रमण में कमी को देखते हुए पाबंदियों को हटाने पर भी चर्चा की गई. जिसके बाद शाम को सरकार ने बसंत पंचमी से शादियों में मेहमानों की सीमित संख्या रखने की पाबंदी को हटा लिया है.

ये पाबंदियां अभी जारी रहेंगी
शव यात्रा में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं, रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, सभी प्रकार के मेले प्रतिबंधित रहेंगे, रैली और जुलूस पर रोक जारी रहेगी, राजनीति, धार्मिक आयोजनों में 250 व्यक्तियों के शामिल होने की सीमा रहेगी. खेलकूद से जुडे आयोजनों में क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति बैन रहेगी. सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मॉल में वैक्सीन के दोनो डोज लगे होने का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य रहेगा.

फरवरी में शादियों के 5 मुहूर्त
फरवरी महीने में शादियों के 5 मुहूर्त हैं 5, 6, 10, 18 और 19 तारीख के मुहूर्त में प्रदेश में बड़े पैमाने पर शादिया होनी हैं. इनमें सबसे ज्यादा जबलपुर में 700 के करीब शादियां होनी हैं. प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बसंत पंचमी से लेकर 19 फरवरी के मुहुर्त पर काफी शादियां होनी हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *