पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, कोई बदलाव नहीं

 नई दिल्ली
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं हुआ। कीमतें अपने पहले के स्तर पर बरकरार हैं। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
 
दुनिया भर में डीजल-पेट्रोल की औसत कीमत

बता दें globalpetrolprices.com के मुताबिक दुनिया भर में डीजल की औसत कीमत 83.01 भारतीय रुपया प्रति लीटर है। हालांकि, अलग-अलग  देशों के बीच इन कीमतों में काफी अंतर है। कीमतों में अंतर डीजल के लिए विभिन्न करों और सब्सिडी के कारण है। वहीं, जबकि, दुनिया भर में गैसोलीन यानी पेट्रोल की औसत कीमत 90.51 भारतीय रुपया प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *