बैंक में 80 करोड रूपये के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी
 शिवपुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोलारस की सहकारी बैंक में 80 करोड़ का घोटाला करने वाले मुख्य आरोपित भृत्य पाराशर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने संस्कार सिटी वृंदावन मथुरा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके अलावा दो अन्य आरोपित पिंकी व उसके भाई को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

सहकारी बैंक शाखा कोलारस तथा फरियादी मुकेश जैन उपआयुक्‍त जिला सहकारिता जिला शिवपुरी ने अपने 15 बैंक कर्मचारी/अधिकारियों एवं अन्‍य के विरूद्ध 80 करोड़ 56 लाख 21 हजार 342 रुपये की शासकीय राशि का गबन करने का आरोप लगाया था।

सभी पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर खातों में फर्जी जमा की एंट्रीयां, नगद व चैक व NEFT के घोटाले कर कुल 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति का चूना लगाया है। इस रिपोर्ट के आधार पर सभी पर अपराध क्रमांक 386/21 धारा 409 भादवि, इजाफा धारा 420,467,468,471,120 बी भादवि. व अपराध क्रमांक  15/22 धारा 409,420,467,468,471,120बी ताहि. का पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया व एस.डीओपी कोलारस निरंजन सिंह राजपूत की टीम ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए इन आरोपियों को धर दबोचा है।

थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया को गुप्तचर से मिली सूचना के बाद संस्‍कार सिटी बृंदावन (मथुरा) उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *