मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर और सप्तपर्णी का पौधा रोपा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी पार्क में गुलमोहर और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मुस्कान संस्था के पदाधिकारियों ने भी पौधे रोपे और श्रमदान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था के कार्यों की जानकारी प्राप्त कर शुभकामनाएँ दी।

पौधों का महत्व
गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

सप्तपर्णी का पौधा एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस औषधीय पौधे का उपयोग विभिन्न दवाइयों के निर्माण में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *