भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कब्रिस्तान की बाउण्ड्री को बताया इस्लाम के खिलाफ

लखनऊ

गरीबो को पक्की छत देते,उनके घरों मे बिजली पहुंचाते तो ऊपर वाला भी खुश होता। दूसरे दल ने केवल मुर्दों को खुश करने का ही काम किया है। इसीलिए कब्रिस्तानों की बाउण्ड्री कराई थी। राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रांगण मलिहाबाद मे आयोजित एक जनसभा मे सपा पर निशाना साधते हुये केन्द्रीय मन्त्री कौशल किशोर ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही मुसलमानों की हितैषी है। और सबका साथ सबका बिकास और विश्वास के विकास की थीम पर भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। चाहे आवास,शौचालय योजना हो, बिजली,घरेलू गैस हो या फिर राशन बितरण योजना हो, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सभी को समान रूप से योजनाओं कि लाभ दिया है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुये कहा कि मुसलमानों को बरगलाने के लिये उन्हें मोदी,योगी का डर दिखाने वाली पार्टी अब देख ले कि मुसलमान अब उनके बहकावे मे आने वाला नही है। वह समझ चुका है कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे देश और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे प्रदेश खूब तरक्की कर रहा है। कार्यक्रम को विकास किशोर आशू,अरबिन्द शर्मा,मीनू वर्मा,अन्जू सिंह,सिराज कुरैशी,नुरूल,इमरान अंसारी, विनय सिंह,मारूफ अंसारी,रिक्की गुप्ता आदि लोगो ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *