नवनवर्ष की विस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने नूतन वर्ष 2022 की प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी है। डॉ महंत ने कहा यह पहली बार है कि, साल शुरू होने से ज्यादा लोगों को 2021 के खत्म होने की खुशी है। कोरोना के प्रकोप के बीच इस साल के गुजरने का इंतजार हर किसी को है। नए साल को लेकर लोगों में काफी सकारात्मक आशाएं हैं। नई उम्मीदें व अरमानों के साथ जो कार्य इस साल नहीं हो पाए उन्हें पूरा करने को लेकर लोगों ने अभी से ही मन बना लिया है। जैसे ही नए साल की शुरूआत के दिन नजदीक आ गये हैं, लोगों का उत्साह और भी बढ़ रहा है मगर कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा भी मंडरा रहा है जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *