सेंचुरियन टेस्ट में एतिहासिक जीत के बावजूद WTC के प्वॉइंट्स टेबल में भारत पाकिस्तान से पीछे

सेंचुरियन

टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट में एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के पास अब साउथ अफ्रीका को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचने का शानदार मौका है। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में आज तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं पाई है। साउथ अफ्रीका को हराने के बावजूद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका की बात करें तो प्वॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जिसने एशेज सीरीज में लगातार 3 टेस्ट मैच जीते हैं। श्रीलंका दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज  प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर हैं। डब्लयूटीसी के पहले एडिशन की विजेता न्यूजीलैंड छठें नंबर पर हैँ। वहीं इंग्लैंड की टीम 7वें स्थान पर है। बांग्लादेश डब्लयूटीसी प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं।  डब्लयूटीसी का ये दूसरा एडिशन है जो 2021 से 2023 तक चलेगा। सेंचुरियन टेस्ट की बात करें तो 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से बुमराह-शमी ने 3-3 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *