गोयल ने म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का पदभार संभाला

भोपाल

पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने आज अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का पदभार ग्रहण किया। निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण के मौके पर निगम के उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा एवं बीज निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत गोयल ने कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे। इसके पूर्व गोयल का बीज मुख्यालय पहुँचने पर पुष्प-गुच्छों से हार्दिक स्वागत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *