पहले ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी आप का चंडीगढ़ में ‘विजय मार्च’, आएंगे केजरीवाल

चंडीगढ़
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में सबसे ज्‍यादा सीटें जीतने की खुशी में आम आदमी पार्टी 'विजय मार्च' (आप) निकालेगी। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसके लिए 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक सियासी दौरे पर रहेंगे। केजरीवाल चंडीगढ़ में 30 दिसंबर को आप के 'विजय मार्च' की अगुवाई करेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पटियाला और अमृतसर जाएंगे।
 पहले ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी आप आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ी। पहले ही चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी बनी, और 35 में से 14 सीटें जीतीं। वहीं, इस चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा। पिछली बार पूर्ण बहुमत से शहर सरकार बनाने वाली भाजपा 12 सीटों पर सिमट गई। वर्ष 2016 में 26‌ सीटों पर निगम चुनाव हुए थे, जिनमें 20 भाजपा को मिली थीं। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि, जनता उनके साथ है। अब वह चंडीगढ़ में आप के 'विजय मार्च' का नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *