सीएम शिवराज परिवार के साथ पचमढ़ी पहुंचे

नर्मदापुरम
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना व बेटों के साथ मंगलवार रात 9:30 बजे हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचे। सीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन होशंगाबाद का बल पचमढ़ी भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम दो दिन तक पचमढ़ी में रहेंगे। प्रशासन ने सीएम के दौरे को देखते हुए विशेष इंतजाम किये हैं। माना जा रहा है कि नए साल का जश्न भी सीएम परिवार के साथ पचमढ़ी में मना सकते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने पचमढ़ी में इंतजाम किए हैं। प्रोटोकाल के तहत कलेक्टर नीरज सिंह व एसपी गुरकरन सिंह भी पचमढ़ी पहुंचे व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर नीरज सिंह के मुताबिक सीएम का निजी कार्यक्रम है। सीएम छह माह पूर्व पचमढ़ी आये थे। आज यहां पर मुख्यमंत्री पौधरोपण भी कर सकते हैं। पचमढ़ी में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी हुई है। नए साल का जश्न मनाने के लिएं लोगों ने बुकिंग पहले से कराई है। सभी होटल बुक हो चुके हैं। किसी भी पर्यटक को टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाए बगैर प्रवेश नही दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *