बीते 24 घंटों में 6358 नए कोविड-19 मामले, ओमिक्रॉन के कुल केस 653

 नई दिल्ली
भारत में भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसका असर कोरोना के दैनिक आंकड़ों पर भी दिख रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,358 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 6,450 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। देश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 75,456 है। वहीं कोरोना रिकवरी रेट 98.40 फीसदी है। भारत में अब तक ओमिकॉन वैरिएंट के कुल केस 653 हैं। जिसमें से सबसे अधिक ओमिक्रॉन केस महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 167 केस हैं, जिसमें से 61 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन के 165 केस हैं, जिसमें से 23 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *