मंत्रालय में सुशासन की शपथ दिलायी गयी

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं सामान्य प्रशासन राज्य-मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 11 बजे अधिकारी और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। मंत्री द्वय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित और जवाबदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, एस.एन.मिश्र, प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, श्रीमती दीपाली रस्तोगी, संजीव झा, उमाकांत उमराव सहित मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *