अचानकमार टाइगर रिजर्व के केंवची बफर जोन से 15 हजार के चार कैमरे चोरी

बिलासपुर
अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) के केंवची बफर जोन से 150 हजार रुपये के चार ट्रैप कैमरे चोरी हो गए हैं। कैमरे के चोरी होने से विभाग में हड़कंच मच गया है। इन कैमरों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने एटीआर प्रबंधन को बाध समेत अन्य वन्यप्राणियों की गणन के लिए दिए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को इन कैमरों को निकाला गया ताकि इनमें कैद वन्यप्राणियों का रिकार्ड दर्ज कर किया जा सके। इसके बाद कैमरों को दूसरी जगह लगाना था। इस बीच गिरती करने पता चला कि केंवची बफर जोन से चार ट्रैप कैमरे गायब मिले। इस पर अधिकारियों ने बीट प्रभारी वनकर्मी को केंवची पुलिस चौकी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है। कुछ अन्य जगहों से कैमरे चोरी होने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं है। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने एटीआर प्रबंधन को कुल 150 कैमरे दिए हैं जिनमें एक कैमरे की कीमत 15000 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *