मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है- “इस हेलीकॉप्टर हादसे में अकेले कैप्टन वरुण सिंह ही थे, जो अब तक जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन ने जीवन का हर क्षण एक योद्धा की तरह व्यतीत किया और अंतिम क्षण को भी उन्होंने एक योद्धा की भाँति जिया। वे सदैव देश की स्मृतियों में रहेंगे। तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत जी के साथ घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के रूप में आज राष्ट्र ने अपने वीर सपूत को खो दिया। उन्होंने सदैव गर्व, वीरता, प्रोफेशनलिज्म एवं समर्पण के साथ माँ भारती की सेवा की। उनके सेवा और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *