सिटी गैस वितरण नेटवर्क की कठिनाई दूर करेंगे कलेक्टर

भोपाल
मध्यप्रदेश में सिटी गैस वितरण नेटवर्क, अधोसंरचना के निर्माण के विकास एवं विस्तार के काम में आने वाली कठिनाईयां दूर करने 25 जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में 11 अफसरों की समितियां गठित की गई है।

प्रदेश के 25 जिलों में सिटी गैस वितरण नेटवर्क और अधोसंरचना निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान जिलों में कई प्रकार की अनुमति लेना होता है। कई बार समयसीमा में यह अनुमति नहीं मिलने के कारण काम में देरी होती थी। इसके बाद इन सभी 25 जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में समितियां गठित कर दी गई है। कलेक्टर इसके अध्यक्ष रहेंगे। पुलिस अधीक्षक, वन मंडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के महाप्रबंधक, लोक निर्माण और जलसंसाधन के कार्यपालन यंत्री, नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी,उप संचालक नगर निवेश, जिला परिवहन अधिकारी, प्राधिकृत सीजीडी संस्था के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे और जिला आपूर्ति अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे। यह समिति सिटी गैस वितरण नेटवर्क के निर्माण और विस्तार में आने वाली कठिनाईयां दूर करवाएंगे और विभिन्न प्रकार की  अनुमतियां समयसीमा के भीतर मिलना सुनिश्चित कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *