संजय शर्मा क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त अध्यक्ष बने

रायपुर
बॉडी बिल्डिंग के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं टेनिकोइट छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के सचिव संजय शर्मा को क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर की सहमति पर प्रांतीय बैठक में इसकी घोषणा की गई। खेल संघ व खिलाडि?ों ने शर्मा को उनकी इस नियुक्ति के लिए बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक में क्रीड़ा भारती की राष्ट्रीय  नियामक मंडल पदाधिकारी सुश्री नीता डूमरे के द्वारा क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त अध्यक्ष पद  हेतु  संजय शर्मा के नाम की घोषणा की,श्री शर्मा जो कि बॉडी बिल्डिंग के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक हैं एवं पूर्व में क्रीड़ा भारती  छत्तीसगढ़ प्रांत के उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में टेनिकोइट छत्तीसगढ़ राज्य के सचिव हैं।

इससे पूर्व रायपुर महानगर में अलग-अलग खेल के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों का सम्मान क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर द्वारा किया गया। जिसमें अजय साहू (कराटे) उमेश सिंह ठाकुर (बास्केटबॉल) तुषार गुप्ता  (शतरंज) नोहर लहरी  (क्रिकेट) इंदल यादव  (क्रिकेट) ,सौरभ सोनी  (योग) ,अजयदीप सारंग (भारोत्तोलन),सुखचंद वर्मा (हैंडबॉल), चीतेश्वरी ध्रुव (हैंडबॉल),आशीष यादव (कुश्ती) मनीष वंशी (कुश्ती) हिमांशु पांडे  (बॉक्सिंग) शामिल थे।

क्रीड़ा भारती से  राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महान कर,क्रीड़ा भारती प्रांत उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा,क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय नियामक मंडल पदाधिकारी एवं क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत उपाध्यक्ष नीता डूमरे ,क्रीड़ा भारती प्रान्त मंत्री सुमित उपाध्याय, कीड़ा भारती महिला प्रमुख हर्षा साहू , प्रांत सदस्य सुधीर राजपाल,क्रीड़ा भारती प्रांत पदाधिकारी सी एल सोनवानी ,महानगर उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी, मंत्री नरेंद्र कुम्हार,वीरेन्द्र देशमुख,नीरज शुक्ला, कार्यालय प्रमुख सतीश यादव , भूषण साहू , रोमन पटेल , राजा दुबे  ,सौरभ अग्रवाल , प्रांजल श्रीवास्तव ,पुरषोत्तम पांडे ,राकेश ठाकुर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *