आरंग क्षेत्र के निकायों की बदलेगी तस्वीर, विकास कार्यों के लिए मंत्री डॉ. डहरिया ने दिए 10 करोड़

आरंग
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से बीते ढ़ाई साल में आरंग क्षेत्र की तस्वीर पहले से बहुत बदली हुई नजर आने लगी है। शहर से लेकर गांव तक एक के बाद एक विकास कार्यों की स्वीकृति और कार्यों की पूर्णता से सभी को अनेक सुविधाएं और राहत मिली है। मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित विभिन्न समाजों की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर उनके हित में किए जा रहे कार्य से आरंग को एक नई पहचान मिलती जा रही है।

मंत्री डॉ. डहरिया के प्रयासों के बाद आरंग विकासखण्ड में नये बने नगर पंचायत समोदा, मंदिर हसौद और चंदखुरी सहित आरंग नगर पालिका परिषद को विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। नए नगर पंचायतों में विकासकार्यों के लिए राशि मिलने से इस क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश भर में विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। आरंग विधानसभा रायपुर का महत्वपूर्ण जिला है। यह सौभाग्य है कि प्रदेश में सिर्फ इस क्षेत्र से ही नगर पंचायत समोदा, मंदिर हसौद और चंदखुरी बना है। उन्होंने कहा कि विगत ढाई साल में विभिन्न योजनाओं से अरबों के कार्य स्वीकृत हुए हैं। आने वाले दिनों में विकास कार्यों के साथ आरंग विधानसभा की पहचान बढ़ेगी। नये नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद आरंग को अधोसंरचना विकास कार्य हेतु  राशि प्रदान कर कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *