कर्क राशि में सूर्य कल करेंगे गोचर 

 नई दिल्ली 
सूर्य 16 जुलाई 2021, दिन शुक्रवार को कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर के प्रभाव से कुछ राशि वालों को बिजनेस, नौकरी, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। सूर्य को जगत का आत्मा माना जाता है। सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन अकल्पनीय है। जानिए सूर्य गोचर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

सूर्य का गोचर कितने बजे होगा?

सूर्य 16 जुलाई, शुक्रवार की शाम 04 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 अगस्त 2021, दिन मंगलवार को सुबह 01 बजकर 05 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद यह अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर जाएंगे।

सूर्य राशि परिवर्तन का प्रभाव-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहों के राजा हैं। जब सूर्य सिंह राशि में गोचर करते हैं तो इसे सूर्य क्रांति कहा जाता है। सूर्य के कर्क राशि में गोचर को कर्क राशि कहते हैं। सूर्य हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कर्क और सूर्य राशि वालों पर सूर्य गोचर का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि सूर्य का सिंह राशि पर आधिपत्य है और कर्क राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *