विद्या बालन के साथ ‘शेरनी’ में नजर आएंगे भोपाल के ‘अमिताभ’

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर 18 जून को विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘शेरनी’ का प्रीमियर हो रहा है । यह जानकारी इस फिल्म में एक किरदार निभाने वाले भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी, निर्देशक व सिनेकर्मी ओपी आसुदानी ने हमसे साझा की। भोपाल के पास और बालाघाट के जंगल एरिया में शूट की गई इस फिल्म में विद्या बालन एक फॉरेस्ट आॅफिसर बनी हैं । मुंबई के अन्य नामचीन कलाकारों के साथ इस फिल्म में भोपाल के कुछ चुनिंदा कलाकारों ने भी अभिनय किया है। इसमें भोपाल के कलाकारों में प्रमुख रूप से बालेंद्र सिंह, प्रेम अष्ठाना, ओपी आसुदानी के अलावा भी कुछ और कलाकार नजर आयेंगे। उम्मीद है भोपाल के कलाकारों का काम सभी को पसंद आएग।

अमिताभ की तरह किया अभिनय
ओपी आसुदानी ने फिल्म की शूटिंग के एक संस्मरण को याद कर बताया कि फिल्म के निर्देशक अमित मसूरकर जब उन्हे निर्देशित कर रहे थे तो उन्हें बोला कि आप इसमें अपना अमिताभ बच्चन थोड़ा कम करके अभिनय करें। यहां बताना उचित होगा कि आसुदानी अपने चेहरे मोहरे के कारण भोपाल में अमिताभ के नाम से जाने जाते हैं और ऐसा ‘शेरनी’ की पूरी यूनिट को भी महसूस हुआ। आसुदानी के सामने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता विजय राज हैं और उन्होंने भी इस बात की तसदीक की कि इनमें अमिताभ बच्चन का लुक है । अंतत: कुछ अतिरिक्त टेक लेने के बाद निर्देशक ने अपना सीन पूरा किया लेकिन वे भी भोपाल के इस अमिताभ से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *