मंत्रालय-पुलिस मुख्यालय में आज से भोपाल में सौ प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कामकाज शुरू

भोपाल
आज से भोपाल में सौ प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या के साथ दफ्तर शुरू हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते लगे लॉक डाउन में मंत्रालय में दस फीसदी कर्मचारियों के साथ काम-काज हुआ था। इसके बाद कोरोना संक्रमण की लहर कम हुई तो यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ाकर पचास प्रतिशत की गई। अब आज से सौ प्रतिशत संख्या के साथ मंत्रालय में काम-काज शुरू हुआ।

 करीब ढाई महीने बाद मंत्रालय में कर्मचारियों ने आम दिनों की तरह उपस्थित होकर काम काज किया। यहां सामान्य प्रशासन, वित्त, गृह, महिला एवं बाल विकास आदि में शत-प्रतिशत कर्मचारी आज पहुंचे। हालांकि लॉक डाउन में अफसरों को रियायत नहीं दी गई थी, उन्हें मंत्रालय आना अनिवार्य था। इस दौरान उन्होंने सीमित संख्या में कर्मचारियों के साथ काम किया।

इधर पुलिस मुख्यालय का काम-काज भी आज सभी कर्मचारियों के साथ शुरू हुआ है। यहां पर भी करीब ढाई महीने बाद इतनी संख्या में कर्मचारी पहुंचे। यहां पर भी अफसर लगातार आते रहे और सीमिति कर्मचारियों के साथ उन्होंने अपना काम-काज किया। सौ प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश के बाद सीआईडी शाखा, प्रशासन शाखा, प्रशिक्षण शाखा, महिला सेल, एसएएफ में लगभग अधिकांश कर्मचारी आज दफ्तर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *