महारानी अस्पताल में नि:शुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिलने से मरीजों को मिली राहत

जगदलपुर
महारानी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा क्षेत्र के गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्नत तकनीकी की इस मशीन से कई प्रकार की बीमारियों की पहचान हो रही है। आमतौर पर सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध कराई जाती है, किन्तु यह सुविधा महारानी अस्पताल में भी उपलब्ध है, जो एक जिला अस्पताल है। सीटी स्कैन जांच काफी खचीर्ली जांच है। निजी संस्थानों में इसकी जांच ढाई से तीन हजार रुपए से शुरू होती है और विभिन्न रोगों की जांच के लिए पांच से आठ हजार रुपए तक शुल्क लिए जाते हैं। सीटी स्कैन से शरीर के चोटों के अलावा विभिन्न अंदरुनी अंगों की बीमारियों की पहचान भी आसानी से होती है। शासन द्वारा सीटी स्कैन के महत्व को देखते हुए महारानी अस्पताल में जांच की सुविधा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया और इसके लिए कलेक्टर रजत बंसल ने भी पर्याप्त रुचि दिखाते हुए इसके शीघ्र प्रारंभ करने की व्यवस्था की।

कोरोना संक्रमण के दौरान भी सीटी स्कैन जांच की मांग बढ़ गई थी और उस दौर में निजी संस्थानों में पांच-पांच हजार रुपए जांच शुल्क लिए जा रहे थे, उस दौरान महारानी अस्पताल में नि:शुल्क सीटी स्कैन की जांच सुविधा ने लोगों को काफी राहत दी। रेडियोलॉजिस्ट डॉ मनीष मेश्राम ने बताया कि महारानी अस्पताल में प्रति माह 250-300 सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महारानी अस्पताल में कैंसर के टुकड़ा जांच की सुविधा भी उपलब्ध है और अंबेडकर अस्पताल के साथ महारानी अस्पताल ऐसा प्रदेष का दूसरा सरकारी संस्थान है, जहां यह सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां कैंसर चिकित्सक डॉ भंवर शर्मा और उन्होंने मेकाहारा से इस जांच का विषेष प्रषिक्षण प्राप्त किया है। इससे कैंसर की पहचान शीघ्र हो रही है, जिससे कारण शीघ्र उपचार प्रारंभ करने से मरीजों का उपचार भी आसान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *