यूपी चुनाव 2022: चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन करेंगे अखिलेश

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे।

उन्होंने साफ किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेने में कोई गुरेज नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि जसवंत नगर विधानसभा सीट पर सपा कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।  जरूरत के मुताबिक उनके साथ रहने वाले लोगों के लिए अन्य सीटों पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अलावा संजय चौहान की जनवादी पार्टी और केशव मौर्य की महान दल से साथ गठबंधन हो चुका है। अखिलेश यादव ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *