सीएम राइज स्कूल योजना शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने की पहल : राज्य मंत्री परमार

 भोपाल

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में, सीएम राइज स्कूल योजना शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने की पहल है। मंत्री परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 'आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश' की कार्ययोजना को लेकर हुए मंथन में स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। सीएम राइज स्कूल योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष में प्रदेश में विश्वस्तरीय और सर्वसुविधायुक्त स्कूल शुरू करने जा रहे हैं।

मंत्री परमार ने बताया कि प्रथम वर्ष में 350 स्कूलों का चयन किया जा रहा है, जिसमें ट्राइबल और दूरस्थ क्षेत्रों समेत सभी क्षेत्र के विद्यालयों को सम्मलित किया है। ऐसे क्षेत्रों को भी शामिल किया है जहाँ वर्तमान में विद्यालय नहीं हैं। जिला और ब्लाक स्तरों पर स्कूलों का चयन किया जाएगा। इन स्कूलों में परिवहन की सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों के आवागमन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह बड़ी पहल मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *