ISL फुटबॉल लीग में अब 4 विदेशी प्लेयर ही खेल सकेंगे

नई दिल्ली

भारत के सबसे बड़ी फुटबॉल लीग इंडियन सुपर लीग (ISL) के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसके मुताबिक अब प्लेइंग-11 में सिर्फ 4 विदेशी प्लेयर ही खेल सकेंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक फील्ड पर एक समय में कम से कम 7 भारतीय खिलाड़ी होने चाहिए। कोच एंड प्लेयर सिलेक्शन गाइडलाइंस ऑफ फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंच लिमिटेड (FSDL) ने नए नियम जारी किए। इससे इंटरनेशनल फुटबॉल में भारत के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है।

ISL से भारतीय फुटबॉल की हालत सुधरी
पिछले सीजन के नियम में फ्रेंचाइजी कम से कम 6 भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती थी। इससे 5 विदेशी प्लेयर खेल सकते थे। ISL के आने के बाद से भारतीय फुटबॉल में काफी सुधार देखने को मिला है। टीम इंडिया को इस लीग से कई शानदार खिलाड़ी मिले हैं। यह फैसला भी इसी को देखकर लिया गया है।

पहले सीजन में 6 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते थे
2014 में पहले सीजन में 6 विदेशी खिलाड़ी और 5 भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल करने की इजाजत थी। समय के साथ-साथ इस लीग को भारतीय खिलाड़ियों के मुताबिक ढाला गया। 2017-18 सीजन से कम से कम 6 भारतीय खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *