एलपीएल टी20 टूर्नामेंट का आगाज 30 जुलाई से

कोलंबो
 लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) टी20 टूर्नामेंट का दूसरा सत्र 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच जैव-सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ एसएलसी यह दोहराना चाहता है कि पहले की घोषणा के मुताबिक लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र जुलाई और अगस्त 2021 के दौरान आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट 30 जुलाई से 22 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ पिछले सत्र (2020) को बायो-बबल में खेला गया था। एलपीएल के दूसरे सत्र के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की योजना स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर बनाई जाएगी।’’ इसके पहले सत्र में इरफान पठान, मुनाफ पटेल और सुदीप त्यागी ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *