केवडिया होगा देश का पहला इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्र

अहमदाबाद
दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का इलाका देश का पहला इलेक्ट्रिक सिटी वाला इलाका बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन यह घोषणा की कि केवडिया देश का पहला इलेक्ट्रिक वेहिकल सिटी होगा।

मोदी ने यह भी कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी वाले खूबसूरत केवडिया शहर को इलेक्ट्रिक वेहिकल सिटी के तौर पर विकसित करने पर काम चल रहा है। केवडिया में बैटरी आधारित बसें, टू व्हीलर और फॉर व्हीलर ही चलेंगे। इसके लिए वहां पर जरूरी इन्फास्ट्रक्चर भी उपलब्ध कराया जाए

इस घोषणा के बाद स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी (एसओयूएडीटीजीए) की ओर से यह बताया गया कि इस पूरी योजना को चरण बद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। घोषित किए गए इलाके में सिर्फ यही वाहन ही चलाए जा सकेंगे। पर्यटकों के लिए बसें भी डीजल के बदले इलेक्ट्रिक होंगी।

दुपहिया वाहनों के लिए गुजरात ऊर्जा विकास निगम (जीईडीए) की ओर से मदद के अलावा अथॉरिटी की ओर से उचित सब्सिडी दी जाएगी।
अथॉरिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी यह योजना लागू होगी। लाभार्थियों को इस इलाके में पेट्रोल-डीजल वाहन नहीं चलाने का आश्वासन देना होगा।
आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के मुख्यालय केवडिया इलाके में प्रदूषण फैलाने वाले कोई उद्योग नहीं हैं। दो जल विद्युत केन्द्र हैं जो विपुल मात्रा में पर्यावरण के अनुकूल बिजली पैदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *