बिलासपुर मिला ब्लैक फंगस का मरीज एम्स में भर्ती
बिलासपुर। ब्लैक फंगस का एक और नया मरीज बिलासपुर से सामने आया है जिसे इलाज के लिये सिम्स में भर्ती किया गया है। इसी के साथ सिम्स में ब्लैक फंगस संक्रमित 11ृ मरीजों का इलाज चल रहा है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बिलासपुर के तिफरा निवासी अधेड़ व्यक्ति में ब्लैक फंगस के लक्षणों की पुष्टि हुई है। मरीज को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में मरीज के नाक में ब्लैक फंगस होने की जानकारी मिली जिसके बाद उसे इलाज के लिये सिम्स में भर्ती किया गया। सिम्स में भर्ती 11 में से 2 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
