6 साल पहले था 65 किलो, 120 वजनी होकर आज निकला तालाब से बाहर

दुर्ग। 6 साल पहले धमधा के दानी तालाब में एक कछुआ जाल में फंस गया था तब उसका वजन मात्र 65 किलो था लेकिन आज एक फिर यह कछुआ मछली के जाल में फंस गया और बाहर निकालने में मछुवारों को काफी जोर-अजमाइस का सामना करना पड़ा क्योंकि 120 किलो का हो चुका था। इस कछुआ को देखने के लिए एक बार फिर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने बताया कि वैसे तो धमधा के शहरी क्षेत्रों में कुछ ही तालाब बचे हैं, इसी दौरान 6 साल पहले मछुवारे दानी तालाब में मछली मारने के जाल को लगाए थे तब एक कछुआ फंस गया, बाहर निकलाने पर उसका वजन किया गया तो वह 65 किलो का निकला। इसके बाद मछुवारे उसे फिर से उसी तालाब में वापस छोड़ दिए। इसके बाद आज अचानक फिर से यह कछुआ मछुवारों की जाल में फंस गया, इस दौरान तीन से चार मछुवारे काफी जोर-अजमाइस करते हुए उसे तालाब से बाहर निकाला की कहीं बहुत बड़ी मछली फंसी होगी। तालाब से बाहर निकलाने पर वे देखते हुए कि जिस कछुआ को वे 6 साल पहले तालाब में छोड़े थे वह इतना पड़ा और इतनी भारी होगा। वहीं उसका वजन किया तो वह 120 किलो का निकला।

मछुवरों ने बताया कि तालाब काफी गहरे होने के कारण इसमें मछली ज्यादा लगती हैं और इसी का नतीजा हैं कि यह कछुआ रोजाना 10 से 15 किलो मछली खा जाता था और 6 सालों में 65 से 120 किलो का हो गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *