सीएम आवास से बोल हूं: जेलर तुम्हारी जांच बैठी, मुझसे आकर मिलो

 एटा 
 किसी मामले में जांच बैठने की धमकी देते हुए आरोपी ने जेलर से रूपये की मांग की। न देने पर धमकी भी दी है। लगातार कॉल आने पर जेलर ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। मामले में आरोपी के विरूद्ध दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला जेल के जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सत्रह मई से अठरह मई के बीच में एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम दयाशंकर बताया और अपने-आप को मुख्यमंत्री आवास से बोल रहा हूं यह बात बताई। जेलर ने आगे बात शुरू की। 

आरोप है कि आरोपी ने जेलर के खिलाफ किसी मामले में जांच बैठने की बात कहीं और जांच को दबाने के लिए आरोपी ने जेलर से रूपये मांगकर ठगने का प्रयास किया। सीएम आवास से खुद को बताकर धमकाने का भी प्रयास किया। जिसके बाद जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। जेलर के तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन निकाली जा रही है और कहां का है रहने वाला है यह पता लगाया जा रहा है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *