‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली वह लड़की हार गई जिंदगी की जंग 

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस कहर के बीच 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूम कर हिम्मत और उत्साह की मिसाल देने वाली लड़की का जिंदगी ने साथ छोड़ दिया।  दिल्ली के एक अस्पताल में बेड पर कोरोना से जंग लड़ रही लड़की का 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, अब वह दुनिया में नहीं रही। अस्पाताल से ही एक वीडियो के जरिए 'जियो तो हर पल ऐसे जियो जैसे कि आखिरी हो' का संदेश देने वाली यह लड़की की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। इसकी जानकारी उसी डॉक्टर मोनिका लंगेह ने दी है, जिन्होंने इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 

दरअसल, दिल्ली के एक अस्पताल की डॉ. मोनिका लंगेह ने 8 मई को एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें 30 साल की यह लड़की बेड पर ही 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमती हुई दिखी थी। लेकिन गुरुवार की रात में उस लड़की की मौत की खबर डॉ. मोनिका लंगेह ने अपने ट्विटर पर दिया और लिखा- 'मैं बहुत दुखी हूं… हमने इस ब्रेव सोल को खो दिया। प्लीज, परिवार और बच्चों के लिए प्रार्थना कीजिए कि वह इस नुकसान को सह सके।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *