22 दिन बाद आज खुले पंजीयन कार्यालय

इंदौर
 कोरोना महामारी को देखते हुए लगाए गए जनता कर्फ्यू से कुछ गतिविधियों को छूट दी गई है। इसी के तहत अब संपत्ति के पंजीयन कार्यालयों को भी खोलने की छूट मिली है। 22 दिन बाद आज पंजीयन कार्यालय खुले। इंदौर में 20 अप्रैल को अंतिम बार संपत्तियों की रजिस्ट्रियां हुई थीं। इसके बाद अब गुरुवार को वापस पंजीयन का काम शुरू होगा। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को आदेश जारी किए। आदेश के तहत पंजीयन कार्यालयों में अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी, जबकि कर्मचारियों की उपस्थिति 10 से 25 प्रतिशत रह सकेगी। कार्यालय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। वरिष्ठ जिला पंजीयक बीके मोरे ने बताया कि मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करवाते हुए कार्य किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *