पूर्व रणजी क्रिकेटरों को मिलेगी एक लाख तक की आर्थिक मदद
कानपुर
कोरोना वायरस के कहर ने पूरे देश का हिलाकर रख दिया है। इस महामारी से न केवल लोग मर रहे हैं, बल्कि बहुत से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ रहा है। साथ ही जरूरतें पूरी करने के लिए वह कोरोना सकंट में भी काम करने के लिए तैयार है। इस बीच यूपीसीए की एक पहल ने भूतपूर्व रणजी क्रिकेटरों में जान फूंक दी है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने भूतपूर्व रणजी क्रिकेटरों के लिए एक मुश्त धनराशि बतौर आर्थिक सहायता देने के लिए निर्णया लिया है। जिसमें कौन सा खिलाड़ी कितने मैच खेले हैं उस आधार पर धनराशि दी जाएगी। यूपीसीए के अवैतनिक सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि एक से पांच मैच खेलने वालों को 50 हजार, छह से 15 मैच खेलने वालों को 75 हजार और 16 से 24 मैच खेलने वाले पूर्व रणजी खिलाड़ी को एक लाख दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ ने इससे पहले भी पूर्व रणजी क्रिकेटरों को अनुदान दिया है।
