वैक्सीनेशन में हमारे जवान पीछे,PHQ ने जताई नाराजगी

भोपाल
मध्य प्रदेश में पुलिस के वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है. अभी तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हो सका है. इस धीमी रफ्तार पर पुलिस मुख्यालय ने नाराजगी जताई है. मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन किया जाए, क्योंकि संक्रमण पुलिस में तेजी से फैल रहा है.

प्रदेश में 84.50% पुलिसकर्मियों ने पहला डोज और 67.78 पुलिसकर्मियों ने दूसरा डोज लगवाया है. वैक्सीनेशन की इस रफ्तार पर पुलिस मुख्यालय ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है. दूसरी लहर में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या में वृद्धि हुई है.

पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र

पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए फरवरी से पुलिस के फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है. विभिन्न जिलों में चिन्हित किए गए फ्रंटलाइन का टीकाकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाना था, लेकिन अभी तक सिर्फ 84.50% पुलिसकर्मियों को पहला डोला लग पाया है. जबकि, 64.78% पुलिसकर्मियों को दूसरा डोज लगा है. पुलिस में बढ़ता संक्रमण फ्रंट लाइन वर्कर के लिए चिंता का विषय है. इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन की अनिवार्यता आवश्यक है. पुलिस मुख्यालय के प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश जारी किए हैं.

24 घंटे में मिले 11708 मरीज

प्रदेश में 24 दिन से लॉकडाउन, फिर कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है. 24 घंटे के अंदर कोरोना  के 11708 नए केस मिले हैं. वहीं 4815 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए. 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 84 लोगों के संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है. इन नए केस के साथ ही अब मध्य प्रदेश में 6 लाख 49 हजार 114 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 6,244 की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है. अब मध्य प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 95,423 हो गई है. अब तक 5,47,447 लोग रिकवर हो गए हैं.

कोरोना कर्फ्यू 15 मई तक बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू शनिवार 15 मई तक बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में वीकएंड कर्फ्यू पहले से ही लागू होने के कारण इसकी अवधि 17 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगी. शिवराज सिंह चौहान ने आज इसका ऐलान किया. उन्होंने अपने वर्च्युअल संबोधन में प्रदेश में कोरोना मरीज़ों का पॉजिटिविटी रेट घटने पर तसल्ली ज़ाहिर की. साथ ही कहा अभी भी संकट टला नहीं है. सबके सहयोग से ही कोरोना से निपटा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *