रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: सीएम नीतीश

पटना 
दवा और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर बिहार सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को दो टूक कहा है कि यह पता करें कि वैसे कौन से दुकानदार हैं, जो रेमडेसिविर और ऑक्सीजन र्सिंलडर बाजार में बेच रहे हैं। संकट के इस दौर में गड़बड़ करने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें। 

मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर बुधवार को एक अणे मार्ग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और कई अहम निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के एडमिशन, डिस्चार्ज, डेथ रिपोर्ट, ऑक्सीजन सप्लाई तथा अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सों की उपलब्धता की भी जानकारी लें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *