मंत्री सखलेचा ने श्रीमती जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 भोपाल

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती विजया जोशी के असमय निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मंत्री सखलेचा ने अपने संवेदना संदेश में कहा है कि श्रीमती जोशी उनके परिवार जैसी थी और उनके असमय निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए जोशी परिवार पर आये इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *