नीतीश सरकार ने टीका देना बंद किया, निजी अस्पतालों को कोरोना की वैक्सीन खरीदनी होगी

पटना 
बिहार के निजी अस्पतालों को कोरोना टीकाकरण के लिए टीका खरीदना पड़ेगा। सरकार ने एक मई के बाद से निजी अस्पतालों को टीका उपलब्ध कराना बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर निजी अस्पतालों को टीका की खरीद करने का निर्देश दिया गया है। 

18 से ऊपर के लोगों के टीकाकरण अभियान के बाद अब निजी अस्पतालों को टीका खरीदना होगा। इसके लिए उन्हें कोविशिल्ड व कोवैक्सिन निर्माता कंपनियों से टीका खरीदना पड़ेगा। जिन लोगों ने निजी अस्पताल में पहली डोज ली है, वे सरकारी अस्पतालों में दूसरी डोज ले सकेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण जारी रहेगा। राज्य में अभी 18 से ऊपर के लोगों का कोविन पोर्टल पर निबंधन जारी है। पिछले दो-तीन दिनों से कई लोग निजी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा नहीं होने से वापस लौट चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *