जॉब कर रही युवती को पटना बुलाकर माता-पिता ने किया कैद 

पटना 
बिहार की राजधानी पटना की एक युवती ने अपने ही माता-पिता पर घर में कैद में रखने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती है। इसके बाद भी उसके माता-पिता जबरदस्ती नौकरी छोड़ने का दबाव दे रहे हैं। वह दुबई में जॉब करती थी। माता-पिता ने धोखे से पटना बुला लिया। घर आने पर उसका पासपोर्ट, वीजा, मोबाइल के साथ अन्य जरूरी का सामान छीन लिया। वह छह महीने से अपने ही घर में कैद थी। सुबह-शाम खाना के साथ सौ गालियां दी जाती थी। शुक्रवार की शाम घर से भाग निकली। घर से भागने के बाद वह कुछ लोगों की मदद से शनिवार को महिला थाना पहुंची। 

थाने पहुंचे माता-पिता का कहना है कि उसकी बेटी गलत संगत में पड़ गई है। लेकिन युवती का कहना है कि वह 21 साल की है। शुरू से उसके माता-पिता पढ़ने भी नहीं देना चाहते थे। वह काम करते हुए पढ़ाई की है। बहुत मुश्किल से दुबई के एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब कर रही थी। अब उनके माता-पिता घर में कैद करके रखना चाहते हैं। महिला थाना में उसके माता-पिता की काउंसिलिंग की जा रही है। युवती किसी भी हालत में माता-पिता के घर नहीं जाना चाहती है। उसका कहना है कि घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी जाएगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *