नक्सलियों ने कहा जवान हमारे पास, जल्द कर देंगे रिहा

बीजापुर
शनिवार को जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद लापता की जवान की खबर दो दिन बाद नक्सलियों ने दी। नक्सलियों ने जवान के बारे में सूचना देते हुए कहा कि जवान राकेश्वर सिंह मनहास सुरक्षित है और उसे जल्द मुक्त कर दिया जाएगा। नक्सली जम्मू के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान राकेश्वर सिंह को अपने साथ मुठभेड़ खत्म होने के बाद अपने साथ ले गए थे। जम्मू-कश्मीर के राकेश्वर सिंह मन्हास की पहले शहीद होने की सूचना परिजनों तक पहुंच गया था और परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब उनके सुरक्षित होने की खबर मिलने की सूचना से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *