सोशल मीडिया पर छाए खेसारी लाल यादव

 

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस सीजन में सबसे ज्यादा होली के गानों को लेकर रिकॉर्ड बनाने के बाद भी उनके हिट गानों का सिलसिला जारी है. उनका नया गाना 'सुबह लव हो गया सांझे सब हो गया' यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है.

इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है. गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है और इसकी लाइनें श्याम देहाती ने लिखे हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और आयुषी तिवारी पर फिल्माया गया है. गाने में एक छोटा सा रैप भी है जिसे खेसारी लाल यादव ने गाया है.

आयुषी तिवारी और खेसारी लाल यादव की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को 21 लाख व्यूज मिल चुके हैं. एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

गाने के वीडियो में खेसारी और आयुषी ने जबरदस्त डांस किया है. दोनों की जोड़ी का रोमांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *