ब्राजील ने भारत में बनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेने से किया इनकार 

 नई दिल्ली 
भारत की देसी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन को लेने से ब्राजील ने इनकार कर दिया है। ब्राजील के हेल्थ रेगुलेटर ने कोवैक्सीन को आयात करने से इनकार कर दिया है। भारत की देसी कंपनी भारत बायोटक ने इस कोवैक्सिन का निर्माण किया है। ब्राजील ने भारत बायोटेक की वैक्सीन की 20 मिलियन यानी 2 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था। बता दें कि कोरोना वायरस से अमेरिका के बाद ब्राजील की हालत सबसे अधिक खराब है।

 रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील ने भारत बायोटेक की वैक्सीन तैयार होने में सही मानकों का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं। ब्राजील सरकार की तरफ से जारी गजट में कहा गया है कि दवाइयों के लिए गुड मेन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज का पालन नहीं होने की वजह से कोवैक्सीन को रिजेक्ट किया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *