नवाब मलिक और अनिल देशमुख MLC चुनाव में भी वोट नहीं डाल पाएंगे

मुंबई
 बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंत्री नवाब मलिक और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की एमएलसी चुनाव में वोट डालने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दोनों नेताओं ने 20 जून को होने वाले MLC चुनाव में वोट डालने के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने सिरे से नकार दिया है। जेल में बंद दोनों नेतआ अब राज्यसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव में भी वोट नहीं डाल पाएंगे।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं जाने के बाद नबाव मलिक और अनिल देशमुख ने विधान परिषद चुनाव में वोट देने के अधिकार को लेकर फिर से बॉम्बे हाईकोर्ट का रूख किया था। लेकिन कोर्ट ने दोबारा उनकी याचिका को अस्वीकार कर दिया और उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी। दोनों नेता न्यायिक हिरासत में हैं। नवाब मलिक और अनिल देशमुख के खिलाफ अलग-अलग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *